मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

जयपुर हादसे में मरने वालों की संख्या 14 तक पहुंची, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई

जयपुर हादसे में मरने वालों की संख्या 14 तक पहुंची, मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हुई

जयपुर के भांकरोटा इलाके में शुक्रवार तड़के हुए गैस टैंकर हादसे में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 14 हो गई। चिकित्सा विभाग के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि हादसे में घायल दो और लोगों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया।

यह भीषण हादसा जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर हुआ, जहां एक ट्रक ने एलपीजी टैंकर को टक्कर मार दी। इसके बाद लगी आग ने 35 से अधिक वाहनों को चपेट में ले लिया। मौके पर 12 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 35 लोग घायल हुए थे। घायलों में से 30 से अधिक लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं।

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि घायल लोगों में से लगभग आधे की स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। अधिकांश घायलों का इलाज जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में किया जा रहा है।

शवों की पहचान में आ रही है मुश्किल

हादसे में कई शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान करना संभव नहीं हो पा रहा है। सरकार ने ऐसे मामलों में डीएनए टेस्ट कराने का फैसला लिया है। सवाई मान सिंह अस्पताल की मोर्चरी से मृतकों के डीएनए सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल 6 शव ऐसे हैं जिनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित

सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी कमेटी ने इस हादसे पर राजस्थान के मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। मुख्य सचिव सुधांश पंत के निर्देश पर हादसे की जांच के लिए एक संयुक्त कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी हादसे के हर पहलू की जांच करेगी, जिसमें निर्माण कार्य की गुणवत्ता और अन्य विभागीय जिम्मेदारियां शामिल हैं।

सुप्रीम कोर्ट कमेटी ने 20 जनवरी तक इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, लेकिन संभावना है कि कमेटी अगले सप्ताह ही अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।

Share
अगला लेख → मध्य प्रदेश के देवास में बड़ा हादसा, घर में आग लगने से एक ही…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *