मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

Lucknow : फ्लाईओवर पर खड़े डंपर से टकराई बस, 15 यात्री गंभीर रूप से घायल

Lucknow : फ्लाईओवर पर खड़े डंपर से टकराई बस, 15 यात्री गंभीर रूप से घायल

मलिहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे हरदोई हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। फ्लाईओवर पर खराब होकर खड़े डंपर में एक बस तेज रफ्तार से आकर भिड़ गई। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक विनय, जो कि बेनीगंज हरदोई के रहने वाले हैं, दोनों वाहनों के बीच में बुरी तरह फंस गए। कटर से बस को काटने के बाद काफी मेहनत से उन्हें बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में विनय को तुरंत ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

हादसे के दौरान टक्कर की वजह से बस में बैठे यात्री एक-दूसरे पर जा गिरे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को काकोरी के सीएचसी अस्पताल भिजवाया। वहीं, विनय और अन्य गंभीर घायलों – नगमा, सानिया और बस परिचालक सोनू राठौर को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना के कारण फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर डंपर और बस को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हादसे के वक्त बस में कुल 35 यात्री सवार थे। पुलिस अब डंपर चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → कर्ज घटाने के प्रयासों से अनिल अग्रवाल की कंपनी को मिली बेहत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *