मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना, 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना, 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम का पहला दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। यह यात्रा कुवैत के शेख मेशाल अल अहमद अल जबार अल सबाह के निमंत्रण पर हो रही है। यह 43 वर्षों में पहली बार है जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री कुवैत का दौरा कर रहे हैं। कुवैत रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “भारत और कुवैत सिर्फ व्यापार और ऊर्जा के साझेदार नहीं हैं, बल्कि पश्चिम एशिया में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के मामले में भी दोनों देशों की साझा रुचि है। हम कुवैत के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, जो पीढ़ियों से चले आ रहे हैं।”

प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के अमीर, युवराज और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। कुवैत पहुंचने के बाद, वे भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी अरैबियन गल्फ कप के उद्घाटन समारोह में भी भाग लेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे से पहले, 1981 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कुवैत का दौरा किया था, जबकि 2009 में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने भी कुवैत की यात्रा की थी। भारत और कुवैत के बीच व्यापारिक संबंध सदियों पुरानी धरोहर हैं, जो कुवैत में तेल की खोज से पहले खजूर और घोड़ों के व्यापार से जुड़े थे। यह व्यापार भारत के पश्चिमी तटों के बंदरगाहों से होता था। पीएम मोदी के इस दौरे में ऊर्जा, व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक मामलों पर महत्वपूर्ण वार्ताएं हो सकती हैं। कुवैत के शेख साद अल अब्दुल्ला स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में “हला मोदी” कार्यक्रम की भी तैयारी की जा रही है, जिसमें पीएम मोदी भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे।

Share
अगला लेख → भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री : इंदिरा गांधी का योगदान , ज…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *