मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Pratapgarh : महिला ने तीन बच्चों के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या , इलाके में मचा हड़कंप

Pratapgarh : महिला ने तीन बच्चों के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या , इलाके में मचा हड़कंप

यूपी के प्रतापगढ़ जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित भदोही गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भदोही गांव का संदीप उर्फ राजतेजा शराब का आदी था और अक्सर अपनी पत्नी दुर्गेश्वरी (30) से मारपीट करता था। शराबी पति की अत्याचारों से तंग आकर दुर्गेश्वरी ने अपनी दो छोटी बेटियों लक्ष्मी (1.5 साल) और उजाला, और बेटे रौनक के साथ एक कमरे में बंद होकर आत्मघाती कदम उठाया।

महिला ने छत से फांसी का फंदा बांधकर पहले अपने बच्चों को मार डाला और फिर खुद भी फांसी से झूल गई। इस घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब दुर्गेश्वरी की सास ने कमरे का दरवाजा देर तक न खुलने पर पड़ोसियों को बुलाया। जब लोगों ने गेट तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य देखकर वे हैरान रह गए।

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

Share
अगला लेख → नवरत्न कंपनी को 300 करोड़ रुपये का मिला बड़ा प्रोजेक्ट , शे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *