मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में एक स्टार खिलाड़ी ने टीम को छोड़ने का लिया निर्णय , जाने वजह

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में एक स्टार खिलाड़ी ने टीम को छोड़ने का लिया निर्णय , जाने वजह

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का रोमांचक मुकाबला इस समय चल रहा है। इस सीरीज का आगाज 22 नवंबर को हुआ था, और अब तक खेले गए तीन टेस्ट मैचों में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर हैं। पहला टेस्ट पर्थ में हुआ, जिसमें रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। हालांकि, यह बढ़त ज्यादा समय तक कायम नहीं रही। दूसरे टेस्ट मैच में एडिलेड में खेले गए डे-नाइट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी करते हुए भारत को 10 विकेट से हराया, और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई।

तीसरा टेस्ट गाबा में ड्रॉ रहा, और अब दोनों टीमें चौथे टेस्ट की तैयारी में जुटी हैं। यह मुकाबला 26 दिसंबर से मेलबर्न के ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के एक अहम खिलाड़ी ने अचानक टीम छोड़ दी है। विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंगलिस, जो मेलबर्न और सिडनी टेस्ट के लिए चयनित थे, ने अपना कदम पीछे खींच लिया। हालांकि वे अब तक किसी भी टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बने थे, लेकिन मेलबर्न टेस्ट से पहले उनका टीम छोड़ने की खबर ने हलचल मचा दी।

इस फैसले के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के साथ-साथ बिग बैश लीग (BBL) भी चल रही है। जोश इंगलिस ने मेलबर्न टेस्ट से पहले अपनी टीम पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए बीबीएल में खेलने का फैसला किया। उन्होंने होबार्ट हरिकेन्स के खिलाफ होबार्ट के बैलेरीव ओवल स्टेडियम में शानदार 35 गेंदों पर 49 रन बनाते हुए 3 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि, रन आउट होने के कारण वे अर्धशतक से चूक गए। इस पारी के बावजूद उनकी टीम पर्थ स्कॉर्चर्स को होबार्ट हरिकेन्स से 8 विकेट से हार गई।

Share
अगला लेख → चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रेयस अय्यर का गदर, 50 गेंदों में 1…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *