मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रेयस अय्यर का गदर, 50 गेंदों में 10 छक्कों से ठोक दिया शतक

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रेयस अय्यर का गदर, 50 गेंदों में 10 छक्कों से ठोक दिया शतक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान और न्यूट्रल वेन्यू पर होने जा रहा है, और इस टूर्नामेंट में अभी काफी समय है। लेकिन इससे पहले ही कई खिलाड़ी अपनी शानदार पारियों से अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। ऐसे में एक भारतीय खिलाड़ी ने, जो फिलहाल टेस्ट और T20I टीम से बाहर हैं, अपनी तूफानी शतक से चैंपियंस ट्रॉफी में जगह बनाने के संकेत दिए हैं। ये खिलाड़ी हैं श्रेयस अय्यर, जिन्होंने मुंबई की ओर से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में धमाल मचाया।

अय्यर ने कर्नाटक के गेंदबाजों को धूल चटाते हुए सिर्फ 50 गेंदों में शतक पूरा किया। उन्होंने 55 गेंदों पर 114 रन बनाकर नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 छक्के और 5 चौके शामिल थे। इस पारी का स्ट्राइक रेट 207.27 था, जो काफी धमाकेदार था। अय्यर की इस विस्फोटक पारी के दम पर मुंबई ने 50 ओवर के मैच में 4 विकेट खोकर 382 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के ग्रुप-सी के पहले मैच में अय्यर ने पहली गेंद से ही कर्नाटक के गेंदबाजों को आक्रामक तरीके से खेला। उन्होंने पहले 31 गेंदों में अर्धशतक और अगली 19 गेंदों में शतक पूरा किया, इस दौरान सिर्फ 13 गेंदें ऐसी थीं जिन पर रन नहीं आए।

श्रेयस अय्यर हाल के महीनों में शानदार फॉर्म में रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में शतक और दोहरे शतक के बाद उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में भी शतक बनाकर अपनी टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। अब विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार शतक के साथ उन्होंने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। हालांकि अय्यर के पास सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है, क्योंकि उन्हें घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन वनडे क्रिकेट में उनकी दावेदारी अब भी मजबूत है। उन्होंने आखिरी बार अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच खेला था।

Share
टैग: #sports news
अगला लेख → भारत-अमेरिका के रक्षा रिश्ते और मजबूत, पाकिस्तान के मिसाइल क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *