मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे नवाब अहमद हमीद , देश में मुसलमानों की स्थिति पर की गहरी चर्चा

प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचे नवाब अहमद हमीद , देश में मुसलमानों की स्थिति पर की गहरी चर्चा

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी से उत्तर प्रदेश कांग्रेस के महासचिव नवाब अहमद हमीद ने नई दिल्ली स्थित 10 जनपद पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नवाब अहमद हमीद ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश और देश भर में मुस्लिम समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के बारे में अवगत कराया। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुस्लिमों के साथ-साथ दलितों, पिछड़ों, किसानों, महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं के मुद्दों पर भी चर्चा की।

नवाब अहमद हमीद के अनुसार प्रियंका गांधी ने उन्हें यह बताया कि कांग्रेस को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। लोगों के बीच सक्रिय रहकर मुद्दों को उठाना और न्याय की लड़ाई लड़ते हुए संविधान की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। नवाब अहमद हमीद ने कहा कि प्रियंका गांधी देश के भविष्य की प्रेरणा हैं। उनके जनहित के मुद्दों पर मुखर रहकर संघर्ष करने का तरीका देशवासियों के लिए एक आदर्श है।

उन्होंने यह भी कहा कि देश में वर्तमान स्थिति बहुत गंभीर है, और भाजपा सरकार संविधान को कमजोर कर मुस्लिमों, दलितों और पिछड़ों का शोषण कर रही है। कांग्रेस पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को अपनाकर संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत कर जन-जन तक कांग्रेस का संदेश पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा।

Share
अगला लेख → Maharajganj : वाल्मीकिनगर बैराज से नहरों में छोड़ा गया पानी,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *