मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले में दुर्घटना, जीप पलटने से कई पुलिसकर्मी घायल, इलाज जारी

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले में दुर्घटना, जीप पलटने से कई पुलिसकर्मी घायल, इलाज जारी

पाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले के साथ एक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि वसुंधरा राजे मंत्री ओटा राम देवासी की माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद उनके गांव मुंडारा से जोधपुर लौट रही थीं। इसी दौरान उनके काफिले में पीछे चल रही पुलिस की एक जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में जीप में सवार कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायल पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए
हादसे में घायल पुलिसकर्मियों की पहचान रूपाराम, भागचंद, सूरज, नवीन और जितेंद्र के रूप में हुई है। दुर्घटना बाली क्षेत्र में हुई। जैसे ही इस घटना की जानकारी वसुंधरा राजे को मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायल पुलिसकर्मियों को मदद पहुंचाने का निर्देश दिया।

एम्बुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया
वसुंधरा राजे ने तुरंत घायलों को एम्बुलेंस में बैठाकर बाली के राजकीय चिकित्सालय भेजा। उन्होंने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह को भी घायलों के साथ अस्पताल भेजा। घायलों का चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार किया गया और उनकी स्थिति सामान्य होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

वसुंधरा राजे ने एक्स पर जताई संवेदना
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा,
“मुंडारा से जोधपुर लौटते समय पीछे चल रही पुलिस की जीप के पलटने से पुलिसकर्मी रूपाराम जी, भागचंद जी, सूरज जी, नवीन जी और जितेंद्र जी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत एम्बुलेंस से बाली के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। मैं सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।”

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मंत्री ओटा राम देवासी की माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। उन्होंने मुंडारा में आयोजित शोक सभा में भाग लेकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

Share This
अगला लेख → Chanduali : दैनिक वेतन वाले वनकर्मियों की बल्ले-बल्ले, पढ़ें…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun