मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

विनोद कांबली की अचानक तबियत हुई खराब , तुरंत अस्पताल में किया गया भर्ती

विनोद कांबली की अचानक तबियत हुई खराब , तुरंत अस्पताल में किया गया भर्ती

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली हाल ही में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उनकी तबीयत एक बार फिर से बिगड़ गई है, जिसके कारण उन्हें ठाणे के आकृति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका इलाज जारी है और डॉक्टर्स उनकी देखभाल कर रहे हैं। पिछले कुछ समय पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह सचिन तेंदुलकर के साथ नजर आ रहे थे। इस वीडियो में उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई गई थी, क्योंकि वह काफी बीमार दिखाई दे रहे थे। उनकी तबियत के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं चल रही है।

वीडियो में कांबली अस्पताल में भर्ती दिख रहे हैं और रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके सभी जरूरी मेडिकल टेस्ट किए जा रहे हैं। उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। कांबली ने हाल ही में एक यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में बताया था कि वह गंभीर यूरिन इंफेक्शन से पीड़ित हैं, जिसके कारण पिछले महीने वह बेहोश हो गए थे और उनका वीडियो वायरल हुआ था। कांबली को हार्ट अटैक भी आ चुका है और वह कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं।

कांबली की तबीयत गिरने का एक प्रमुख कारण शराब की लत भी है। उनकी हालत को देख कर टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने 1983 वर्ल्ड कप के अपने साथियों के साथ मिलकर कांबली को रिहैब के लिए मदद देने का प्रस्ताव दिया था। कांबली ने कपिल देव का यह प्रस्ताव स्वीकार किया और मदद के लिए आभार जताया। वह अब रिहैब जाने के लिए तैयार हो गए थे, हालांकि वह अब तक 14 बार रिहैब जा चुके हैं।

विनोद कांबली का क्रिकेट करियर 1991 में वनडे मैच से शुरू हुआ था, जबकि उन्होंने 1993 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने कुल 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 1084 रन बनाए, जबकि वनडे क्रिकेट में उनके नाम 2477 रन दर्ज हैं। हालांकि, कांबली का करियर शराब की लत के कारण ज्यादा लंबा नहीं चल सका, हालांकि उन्होंने शुरुआत में अपने खेल से काफी नाम कमाया था।

Share
अगला लेख → इस गति से साइम अयूब बहुत जल्द सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *