मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

इस गति से साइम अयूब बहुत जल्द सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड देंगे तोड़ , विराट कोहली बस ‘9 कदम’ दूर

इस गति से साइम अयूब बहुत जल्द सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड देंगे तोड़ , विराट कोहली बस ‘9 कदम’ दूर

दुनिया भर के कई क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिनके लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड को एक बार भी जीतना मुश्किल हो सकता है, लेकिन पाकिस्तान के साइम अयूब ने महज 9 वनडे मैचों में ही दो बार यह सम्मान हासिल कर लिया है। हाल ही में, उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। इससे पहले, उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ भी यही पुरस्कार जीता था। इसका मतलब यह है कि अपने वनडे करियर की तीन सीरीज में से दो में वह प्लेयर ऑफ द सीरीज बने हैं। यदि इसी तरह उनका प्रदर्शन जारी रहा, तो वह जल्दी ही सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

सचिन का रिकॉर्ड, विराट का दूसरा स्थान, साइम अयूब हो सकते हैं सबसे आगे

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 108 वनडे सीरीज में 15 बार यह अवॉर्ड जीता। इस सूची में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 72 सीरीज में 11 बार यह पुरस्कार प्राप्त किया। अब, साइम अयूब के पास इस रेस में तेजी से आगे बढ़ने का मौका है, क्योंकि उन्होंने अपनी तीन सीरीज में से दो में यह अवॉर्ड जीता है। अगर उन्होंने इसी रफ्तार से प्रदर्शन किया, तो वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं।

साइम अयूब की सीरीज में शानदार प्रदर्शन

अब बात करते हैं साइम अयूब के शानदार प्रदर्शन की, जिसने उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिलाया। साइम अयूब ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 235 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल थे। उनका औसत 78.30 रहा और साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी 2 विकेट लिए। उनका यह प्रदर्शन उन्हें सीरीज का बेहतरीन खिलाड़ी बनाने के लिए काफी था। इस अवॉर्ड का सारा श्रेय उन्होंने अपनी टीम को दिया।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अवॉर्ड जीतने से पहले, साइम अयूब जिम्बाब्वे के खिलाफ भी प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। उन्होंने उस सीरीज में 77.50 की औसत से 155 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोत्तम स्कोर 113 रन था। इसके अलावा, उन्होंने गेंदबाजी में भी 3 विकेट लिए।

Share
अगला लेख → भारतीय हथियारों का जलवा दुनिया में, वियतनाम ने खरीदी ब्रह्मो…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *