मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

खौफनाक हादसा: ट्रक के गिरने से कार में सवार 6 लोगों की मौत, ड्राइवर का बयान आया सामने

खौफनाक हादसा: ट्रक के गिरने से कार में सवार 6 लोगों की मौत,  ड्राइवर का बयान आया सामने

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के नेलमंगला इलाके में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, यह हादसा एक Volvo कार के ऊपर कंटेनर ट्रक के पलटने से हुआ। हादसे में मारे गए लोग एक टेक कंपनी के CEO थे, जो परिवार के साथ विजयपुरा जा रहे थे। घटना में सभी छह लोग मौके पर ही मृत पाए गए। इस दुर्घटना के कारण बेंगलुरु-तुमकुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित हुआ और ट्रैफिक धीमी गति से चलने लगा। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कैंटर और कार की टक्कर के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।

हादसा किस प्रकार हुआ? पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ट्रक कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों के शव गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हो गए। यह घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके तालेकेरे के पास नेलमंगला में हुई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान चंद्रायगप्पा गौल (48), गौराबाई (42), विजयलक्ष्मी (36), जॉन (16), दीक्षा (12) और आर्या (6) के रूप में हुई है।

ड्राइवर का बयान इस हादसे में शामिल ट्रक के ड्राइवर का बयान भी सामने आया है। झारखंड के निवासी ट्रक ड्राइवर आरिफ ने कहा, “मेरे ट्रक के सामने एक कार थी और अचानक कार चालक ने ब्रेक लगा दिए, जिससे मैंने ट्रक पर से नियंत्रण खो दिया। उस समय ट्रक की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे थी। कार को बचाने के लिए मैंने ट्रक को दाएं ओर सड़क के डिवाइडर की ओर मोड़ दिया, लेकिन तभी मुझे दूसरी कार दिखाई दी और मैंने फिर ट्रक को बाईं ओर मोड़ दिया। इससे ट्रक पलट गया, जिसमें स्टील का सामान लदा हुआ था।”

पुलिस का बयान पुलिस के अनुसार, ट्रक ड्राइवर को यह नहीं पता था कि उसकी गाड़ी के नीचे एक कार दब गई है। इस हादसे की जांच उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है, और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

Share
अगला लेख → ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, जमानत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *