मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Lucknow : लॉरेंस गैंग ने यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी को दी धमकी , एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई

Lucknow : लॉरेंस गैंग ने यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी को दी धमकी , एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई

राजधानी लखनऊ में यूट्यूबर और क्रिकेट विशेषज्ञ अनुराग द्विवेदी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी दी गई है। उन्हें एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है। इस घटना की जानकारी अनुराग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा करते हुए डीजीपी, यूपी पुलिस, मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की अपील की है। शिकायत मिलने पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

अनुराग द्विवेदी ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि 20 दिसंबर की रात 10:52 बजे और 21 दिसंबर की रात 12:47 बजे उन्हें तीन अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हरि बॉक्सर और रोहित गोदारा बताते हुए एक करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की और धमकी दी कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। इसके अलावा, उनके घर और ऑफिस पर बम फेंकने की भी धमकी दी गई।

सुशांत गोल्फ सिटी थाने के प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जिम्मेदारी अंसल चौकी इंचार्ज शिवाकांत तिवारी को सौंपी गई है।

Share
अगला लेख → Shravasti : ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाया गया चौधरी…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *