मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

Shravasti : ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस

Shravasti : ‘‘किसान सम्मान दिवस’’ के रूप में मनाया गया चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस

भारतीय जनता पार्टी के विधायक पंडित रामफेरन पाण्डेय ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश मिश्र ओम भी उपस्थित थे। विधायक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मैं जनपद के सभी किसानों को नमन करता हूं। उन्होंने बताया कि 2001 में एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया और किसान दिवस की शुरुआत की गई, जो एक महान नेता के नाम से शुरू हुआ, जिन्होंने अपना जीवन किसानों, ग्रामीणों और देश के विकास के लिए समर्पित कर दिया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि, उद्यान, मत्स्य, लघु सिंचाई, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए थे, जिनका अवलोकन विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया। इस दौरान जिले के 63 किसानों को उनके बेहतरीन कृषि उत्पादन के लिए विधायक, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी और पूर्व जिलाध्यक्ष ने अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

विधायक ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कई योजनाएं किसानों के हित में चलाई जा रही हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ उठाएं और वैज्ञानिक तरीकों से खेती कर अच्छे उत्पादन के साथ अपनी आय बढ़ाएं और आर्थिक रूप से समृद्ध बनें। जिलाधिकारी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस मनाया जा रहा है। वे आधुनिक कृषि के दृष्टिकोण वाले नेता थे और हमेशा किसानों के हक के लिए संघर्ष करते रहे, जिससे आज उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।

Share
अगला लेख → Hardoi News: दो पक्षों के बीच विवाद, तीन घायल पुलिस कर रही ह…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *