मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

अलिगढ़ में स्कूली बच्चों से भरी बस का एक्सीडेंट, कई बच्चे घायल, सिर में गंभीर चोटें

अलिगढ़ में स्कूली बच्चों से भरी बस का एक्सीडेंट, कई बच्चे घायल, सिर में गंभीर चोटें

विजयगढ़ स्थित बघियार गांव के पास कृष्णा पब्लिक स्कूल की बच्चों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस का स्टेरिंग अचानक फंसने के कारण वह असंतुलित हो गई और सड़क से बाहर एक गड्ढे में पलट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णा पब्लिक स्कूल की बस उदयपुर, नगलालाला, कठैरा आलमपुर और परौली गोलारा से करीब 35 बच्चों को स्कूल लेकर आ रही थी। जैसे ही बस बघियार के पास पहुंची, अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और बस गड्ढे में गिर गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार, बस ने बुग्गी को ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, और वे घबराए हुए थे।

ग्रामीणों ने घायल बच्चों के परिवारवालों को सूचना दी, और वे मौके पर पहुंचकर बच्चों को निजी अस्पताल ले गए। कुछ बच्चों के माता-पिता स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य शैलेंद्र यादव से अपनी बेटियों के बारे में पूछा, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिला। प्रधानाचार्य घबराए हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद, बच्चों के माता-पिता ने स्कूल के खिलाफ हंगामा किया, और बाद में यह पता चला कि कुछ बच्चों को कॉलेज के प्रबंधक अपनी गाड़ी से घर पहुंचाने गए थे।

नगलालाला के निवासी राजकुमार के पुत्र विष्णु और शौर्य को गंभीर चोटें आईं। शौर्य के सिर पर 12 टांके आए हैं और उसके पैर में आंतरिक चोटें आई हैं। उनका इलाज निजी अस्पताल में किया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक ही बस बच्चों को लाने-ले जाने के लिए दो-दो चक्कर लगाती है, जिससे ड्राइवर को समय की जल्दी रहती है।

Share This
अगला लेख → बासी रोटी को फेंकने से बचें ,इसे खाने से शरीर को मिल सकते है…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 90% 💨 5 km/h
Dehradun