मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस मुठभेड़, लखनऊ बैंक डकैती के दो आरोपी मारे गए

यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस मुठभेड़, लखनऊ बैंक डकैती के दो आरोपी मारे गए

उत्तर प्रदेश में लखनऊ और गाजीपुर में पुलिस ने इंडियन ओवरसीज बैंक के लॉकर तोड़कर करोड़ों रुपये की चोरी करने वाले गैंग के दो बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। एक बदमाश को लखनऊ के किसान पथ पर मार गिराया गया, जबकि दूसरा गाजीपुर में यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस कार्रवाई में मारा गया।

लखनऊ के डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात किसान पथ पर एक अनियंत्रित कार पुलिस टीम की ओर तेजी से बढ़ी। कार में बैठे आरोपी ने पुलिस पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में आरोपी सोबिंद कुमार को गोली लगी। उसे तुरंत राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। कार से पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकदी, सोने-चांदी के गहने और गोलियों के खोल बरामद किए हैं।

गाजीपुर के एसपी इरज राजा ने बताया कि सोमवार देर रात बिहार बॉर्डर के पास बारा पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश सन्नी दयाल घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, बाइक, चोरी का माल और ₹35,500 नकद बरामद किया है।

बैंक चोरी का मामला

शनिवार रात लखनऊ के चिनहट इलाके में इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर तोड़कर बदमाशों ने करोड़ों रुपये की चोरी की थी। पुलिस ने इस मामले में सोमवार सुबह तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें अरविंद कुमार को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी, जबकि अन्य आरोपी भागलपुर, बिहार के बलराम कुमार और मुंगेर निवासी कैलाश बिंद पकड़े गए।

पुलिस की जांच में पता चला है कि चिनहट निवासी विपिन कुमार ने गैंग को बैंक की जानकारी दी और उनकी मदद की। विपिन ने बिहार से बदमाशों को बुलाया और उनके रहने-खाने का इंतजाम किया। अब तक पुलिस ने ₹3 लाख नकद, 1889 ग्राम सोना, 1240 ग्राम चांदी, तमंचे, पिस्टल और अन्य सामान बरामद किया है। इस मामले में दो आरोपी अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। इस घटना के बाद पुलिस चौकसी बढ़ाते हुए फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए सघन अभियान चला रही है

Share
अगला लेख → Firozabad : रेडीमेड कपड़ा गोदाम और जूट शोरूम में लगी आग, लाख…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *