मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

UP के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP के इन जिलों में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण राज्य के कई इलाकों में ठंड बढ़ने के साथ ही हल्की बारिश और कोहरे का असर दिखने लगा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई स्थानों पर घना कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने की भी संभावना जताई गई है।

लखनऊ स्थित मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, मंगलवार को राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा और धुंध रहने का अनुमान है। दिन के समय आसमान आंशिक रूप से बादलों से ढका रहेगा, और बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद जैसे जिलों में गरज के साथ हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका है।

इसके अलावा, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जैसे जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सलाह दी है कि लोग सतर्क रहें और खराब मौसम के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 24 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के चलते प्रदेश में मौसम और अधिक ठंडा हो सकता है, और कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है

Share
अगला लेख → लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अलीगंज, मड़ियांव और पारा क्षेत्र के …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *