मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अलीगंज, मड़ियांव और पारा क्षेत्र के पांच अवैध निर्माण को किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अलीगंज, मड़ियांव और पारा क्षेत्र के पांच अवैध निर्माण को किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को प्रवर्तन टीम ने अलीगंज, मड़ियांव और पारा क्षेत्रों में कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत किए बिना बनाये जा रहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स सहित पांच अवैध निर्माणों को सील कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि अलीगंज के त्रिवेणी नगर-तृतीय में स्टीफन स्कूल के सामने लगभग 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में चार मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं, विजय कुमार द्वारा अलीगंज के सेक्टर-एल में भूखण्ड संख्या-बी-1/15 पर लगभग 200 वर्ग मीटर क्षेत्र में भवन निर्माण किया जा रहा था। मड़ियांव में मुबारकपुर रोड पर केन्द्रीय विद्यालय के सामने अजय अग्रवाल व अन्य द्वारा लगभग 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। इन तीनों निर्माण कार्यों के खिलाफ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत न होने के कारण विहित न्यायालय ने सीलिंग के आदेश पारित किए थे, जिनके अनुपालन में अवर अभियंता सत्यवीर सिंह और शिवानंद शुक्ला ने पुलिस बल की मदद से इन निर्माणों को सील कर दिया।

प्रवर्तन जोन-3 की जोनल अधिकारी वन्दना पाण्डेय ने बताया कि पारा के सरोसा-भरोसा स्थित पतौरा मोड़ पर सिंगारी विहार कॉलोनी में कृष्ण स्टील द्वारा 250 वर्ग मीटर क्षेत्र में व्यावसायिक निर्माण और फौजी काका ट्रेडर्स द्वारा 300 वर्ग मीटर क्षेत्र में कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया गया था। इन दोनों निर्माण कार्यों के खिलाफ भी न्यायालय ने सीलिंग के आदेश दिए थे, जिनका पालन करते हुए सहायक अभियंता अनूप श्रीवास्तव के नेतृत्व में अवर अभियंता एसके सिंह और राम चौहान ने प्राधिकरण पुलिस और स्थानीय पुलिस बल के साथ मिलकर इन निर्माणों को भी सील कर दिया।

Share This
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → Gorakhpur : सांसद रवि किशन ने बच्चों के साथ स्वास्थ्य पर की …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
24°C
Patchy rain nearby
💧 93% 💨 4 km/h
Dehradun