मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर

गणतंत्र दिवस पर इन राज्यों और मंत्रालयों की दिखेगी झांकी , जानिए इस बार की विशेष थीम

गणतंत्र दिवस पर इन राज्यों और मंत्रालयों की दिखेगी झांकी , जानिए इस बार की विशेष थीम

नई दिल्ली: आगामी गणतंत्र दिवस परेड का थीम इस बार ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ रखा गया है। इस अवसर पर कर्तव्य पथ पर झांकियां प्रस्तुत करने के लिए 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का चयन किया गया है, जिनमें आंध्र प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली और दमन और दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब, त्रिपुरा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बताया कि इसके अलावा, 2025 के गणतंत्र दिवस समारोह के लिए केंद्र सरकार के 11 मंत्रालयों और विभागों का भी चयन किया गया है। मंत्रालय के बयान के अनुसार, ‘‘गणतंत्र दिवस परेड (आरडीसी) के दौरान राज्य/केंद्र शासित प्रदेश और केंद्रीय मंत्रालय अपनी झांकियां कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित करते हैं। आरडीसी-2025 के लिए झांकियों का विषय ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’ होगा।’’ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह भी आमंत्रित किया गया है कि वे अपनी झांकी को लाल किले में भारत पर्व (26 से 31 जनवरी) के दौरान भी प्रदर्शित करें, चाहे उनका चयन कर्तव्य पथ पर प्रदर्शनी के लिए हुआ हो या नहीं।

झांकी के चयन की प्रक्रिया में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखा जाता है, जैसे वैचारिक विशिष्टता, रचनात्मकता, स्पष्टता, संदेश की संप्रेषणीयता, रंग और रूप की सुंदरता, प्रवाह और संतुलन आदि। विशेषज्ञ समिति द्वारा इन झांकियों का चयन किया जाता है। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह प्रक्रिया वर्ष की शुरुआत से ही शुरू हो जाती है, जिसमें राज्यों और मंत्रालयों से झांकियों के प्रस्ताव प्राप्त किए जाते हैं।

अप्रैल 2024 में आयोजित एक बैठक में झांकियों की गुणवत्ता सुधारने के लिए सुझाव लिए गए थे, जिन्हें इस प्रक्रिया में शामिल किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि झांकी के लिए विषय-वस्तु भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सुझावों के आधार पर तय की गई थी।

Share
अगला लेख → क्या भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजने के लिए सहमत होग…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *