मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

राजस्थान : बस और कार की हुई जोरदार टक्कर , एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान :  बस और कार की हुई जोरदार टक्कर , एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत

राजस्थान के करौली जिले में मंगलवार रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक निजी बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि बस में बैठे 15 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

गंभीर हादसा, परखच्चे उड़ गए

यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बस दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुमनाराम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्य करते हुए घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान कार में मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई। इनमें पति-पत्नी, उनके बेटे-बेटी और एक महिला रिश्तेदार शामिल हैं। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:

  • नयन कुमार देशमुख
  • अनीता (पत्नी)
  • मनस्वी (बेटी)
  • खुशदेव (बेटा)
  • प्रीति भट्ट (रिश्तेदार)

देवी दर्शन के बाद लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतक मध्य प्रदेश के इंदौर के रहने वाले थे, जो वर्तमान में वडोदरा में रह रहे थे। ये लोग कैला देवी के दर्शन के लिए आए थे और दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है।

Share
अगला लेख → सीएम योगी का अखिलेश पर हमला, बोले- कांग्रेस जैसा ही इतिहास स…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *