मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

सीएम योगी का अखिलेश पर हमला, बोले- कांग्रेस जैसा ही इतिहास समाजवादी पार्टी का भी

सीएम योगी का अखिलेश पर हमला, बोले- कांग्रेस जैसा ही इतिहास समाजवादी पार्टी का भी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर तीखा हमला किया। उन्होंने कांग्रेस पर आंबेडकर विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी हमेशा समाज को बांटकर राजनीति करती रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास दलितों को हाशिए पर रखने का रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू नहीं चाहते थे कि डॉ. भीमराव आंबेडकर संविधान सभा का हिस्सा बनें।

सीएम ने यह भी याद दिलाया कि यूपीए सरकार के दौरान बाबा साहेब के चित्र को अपमानजनक तरीके से दिखाने पर मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल को माफी मांगनी पड़ी थी। उन्होंने कहा कि नेहरू को मुसलमानों की चिंता थी, लेकिन दलित और वंचित समाज के लिए कोई संवेदनशीलता नहीं थी। बाबा साहेब ने भी कांग्रेस पर यह आरोप लगाया था कि कांग्रेस वंचितों और दलितों के हितों की अनदेखी करती है।

कांग्रेस ने बाबा साहेब को हराने की कोशिश की

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब को लोकसभा चुनाव में हराने का षड्यंत्र रचा और उनके निधन के बाद भी स्मारक नहीं बनने दिया। डॉ. आंबेडकर के इस्तीफे के दौरान उनके द्वारा कांग्रेस और नेहरू पर लगाए गए आरोपों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस का हमेशा वंचित समाज के प्रति दमनकारी रवैया रहा है।

डॉ. आंबेडकर के योगदान की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में सामाजिक बंधनों को तोड़कर उच्च शिक्षा हासिल की और भारत को अपने ज्ञान से नई दिशा दी। उनका योगदान देश के संविधान निर्माण और सामाजिक न्याय के लिए अमूल्य है।

समाजवादी पार्टी पर भी निशाना

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी को भी घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान कन्नौज में बाबा साहेब के नाम पर बने कॉलेज और सहारनपुर के मेडिकल कॉलेज से उनका नाम हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने मिलकर देश में भ्रम फैलाने और लोगों को गुमराह करने का काम किया है।

बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ बनाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा बाबा साहेब का सम्मान किया है। चाहे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार, बाबा साहेब से जुड़े स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर उनकी स्मृतियों को सजीव रखा गया है। बीजेपी ने बाबा साहेब के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम किया है।

उन्होंने विश्वास जताया कि जनता कांग्रेस और सपा जैसी पार्टियों को पहले की तरह आगे भी खारिज करती रहेगी। बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने का काम बीजेपी ने पूरी ईमानदारी से किया है।

Share
अगला लेख → महाराजगंज में स्टाफ नर्स पर ड्यूटी के बिना मानदेय लेने का आर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *