मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

महाराजगंज में स्टाफ नर्स पर ड्यूटी के बिना मानदेय लेने का आरोप, जांच टीम का गठन

महाराजगंज में स्टाफ नर्स पर ड्यूटी के बिना मानदेय लेने का आरोप, जांच टीम का गठन

महराजगंज जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर एकडंगा में संविदा स्टाफ नर्स द्वारा लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हुए भी मानदेय लेने का मामला उजागर हुआ है। इस मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। फिलहाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संविदा स्टाफ नर्स सुरेखा 16 मार्च से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से अनुपस्थित हैं। उनकी उपस्थिति पंजिका में भी कोई हस्ताक्षर दर्ज नहीं है। यह मामला तब सामने आया जब मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के निरीक्षण के दौरान सीएमओ को इसकी जानकारी दी गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी ईश्वर चंद्र विद्यासागर से जब स्पष्टीकरण मांगा गया, तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। मामले की गहन जांच करने पर पता चला कि अनुपस्थिति के बावजूद स्टाफ नर्स का मानदेय बनता रहा और भुगतान भी किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने बताया कि जांच की जिम्मेदारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र कुमार और जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह को सौंपी गई है। दोनों को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला स्वास्थ्य विभाग में चल रही अनियमितताओं की ओर इशारा करता है, जिस पर अब सख्त कदम उठाए जाने की संभावना है।

Share
टैग: #latest news #up news
अगला लेख → UP : महाकुंभ की पेंटिंग से हमीरपुर में दुल्हन जैसी शाही सजाव…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *