मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

पॉपकॉर्न पर GST का फैसला मूवी थिएटर में कितना लागू होगा? जानें इसके बारे में

पॉपकॉर्न पर GST का फैसला मूवी थिएटर में कितना लागू होगा? जानें इसके बारे में

मूवी थिएटर (सिनेमाघर) में बेचे जाने वाले पॉपकॉर्न पर 5 प्रतिशत जीएसटी लागू रहेगा, ठीक वैसे ही जैसे रेस्टोरेंट्स में लागू होता है। हालांकि, अगर पॉपकॉर्न को मूवी टिकट के साथ एक पैक में बेचा जाता है, तो इसे संयुक्त आपूर्ति (ज्वाइंट सप्लाई) माना जाएगा और उस पर टिकट की मुख्य दर के हिसाब से जीएसटी लगेगा। खबरों के अनुसार, जीएसटी के तहत नमक और मसालों के साथ मिश्रित पॉपकॉर्न को ‘नमकीन’ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, जिस पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगता है। लेकिन जब पॉपकॉर्न पहले से पैक और लेबल किया जाता है, तो इस पर 12 प्रतिशत जीएसटी लगता है।

जीएसटी परिषद की 55वीं बैठक में पॉपकॉर्न पर जीएसटी के संबंध में स्पष्टीकरण दिया गया था, क्योंकि उत्तर प्रदेश से नमक और मसालों के साथ मिश्रित पॉपकॉर्न पर लागू जीएसटी दर और वर्गीकरण को लेकर सवाल उठाए गए थे। खबर के मुताबिक, कुछ खास वस्तुओं को छोड़कर, सभी चीनी कन्फेक्शनरी पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है, इसलिए कारमेलाइज्ड पॉपकॉर्न पर भी 18 प्रतिशत दर लागू होती है।

स्पष्टीकरण जारी करने की सिफारिश की गई थी, ताकि नमक और मसालों के साथ मिश्रित रेडी-टू-ईट पॉपकॉर्न के वर्गीकरण विवादों का समाधान किया जा सके। सभी वस्तुएं, जिनमें खाद्य पदार्थ भी शामिल हैं, जीएसटी के तहत हार्मोनाइज्ड सिस्टम (एचएस) वर्गीकरण के अनुसार वर्गीकृत होती हैं, जिसे विश्व सीमा शुल्क संगठन (डब्ल्यूसीओ) ने विकसित किया है। यह प्रणाली 200 से ज्यादा देशों द्वारा इस्तेमाल की जाती है और यह अंतरराष्ट्रीय व्यापार के 98 प्रतिशत हिस्से को कवर करती है। अलग-अलग जीएसटी दरें वस्तु के वर्गीकरण पर आधारित हैं, जो एचएस सिस्टम के विभिन्न अध्यायों से निकलती हैं।

Share This
अगला लेख → UP : साक्षी महाराज का गांधी परिवार पर बड़ा हमला , महाकुंभ और…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
29°C
Light rain shower
💧 73% 💨 7 km/h
Dehradun