मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : साक्षी महाराज का गांधी परिवार पर बड़ा हमला , महाकुंभ और मंदिरों को लेकर दिया बड़ा बयान

UP : साक्षी महाराज का गांधी परिवार पर बड़ा हमला , महाकुंभ और मंदिरों को लेकर दिया बड़ा बयान

उन्नाव से भाजपा सांसद डॉ. साक्षी महाराज आज उन्नाव दौरे पर रहे, जहां उन्होंने तुलसी सनातन पूजन यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की आरती उतारकर यात्रा की शुरुआत की। यात्रा के दौरान साक्षी महाराज ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ पैदल चलते हुए इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद साक्षी महाराज ने हाल ही में लोकसभा में हुई हाथापाई पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और विशेष रूप से गांधी परिवार पर तीखा हमला करते हुए कहा, “कांग्रेस ने मर्यादाओं को तार-तार कर दिया है। वे लोकसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक चढ़ गए। गांधी परिवार ने देश का बंटवारा किया और अब तक जो नुकसान उन्होंने देश को पहुंचाया है, वह कोई और नहीं कर सका। आज भी गांधी परिवार देश को कमजोर करने में जुटा हुआ है।”

महाकुंभ मेले पर पूछे गए सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा, “कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा आयोजन है। इस बार प्रयागराज में जो तैयारियां की गई हैं, वैसी पहले कभी नहीं देखी गईं। पूरी दुनिया इस अद्भुत आयोजन को देखने आ रही है।”

इसके साथ ही उन्होंने विधान परिषद में विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव के खर्चे को लेकर दिए गए बयान पर तंज कसते हुए कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि खर्चा ज्यादा हो रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि जब सूरज चमकता है और उल्लू उसे नहीं देख पाता, तो इसमें सूरज का दोष नहीं, बल्कि उल्लू का दोष होता है।”साथ ही साक्षी महाराज ने संभल के मंदिरों को लेकर भी महत्वपूर्ण बयान दिए।

Share
अगला लेख → वरुण धवन की फिल्म में 'एजेंट भाईजान' की एंट्री ने मचाया धमाल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *