मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

गुजरात के ओखा बंदरगाह पर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से तीन मजदूरों की मौत

गुजरात के ओखा बंदरगाह पर निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा, क्रेन गिरने से तीन मजदूरों की मौत

गुजरात के देवभूमि द्वारका में बुधवार को एक गंभीर हादसा हुआ। ओखा बंदरगाह पर जेटी के निर्माण कार्य के दौरान अचानक क्रेन गिर गई, जिसके नीचे दबकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों शवों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दो मजदूरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि तीसरे की मौत अस्पताल ले जाते समय हुई।

देवभूमि द्वारका के जिला कलेक्टर जीटी पंड्या ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ओखा बंदरगाह पर गुजरात मैरीटाइम बोर्ड द्वारा जेटी का निर्माण किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन का बैलेंस बिगड़ने से वह काम कर रहे मजदूरों पर गिर पड़ी। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। इसके अलावा, कुछ अन्य मजदूरों को हल्की चोटें आईं हैं।

आणंद के फायर अफसर धर्मेश गोर के अनुसार, करीब आधा दर्जन मजदूर कंक्रीट ब्लॉक के नीचे काम कर रहे थे, जब क्रेन गिरी और इन पर कंक्रीट ब्लॉक आकर गिर गया। दो मजदूरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि एक अन्य की अस्पताल में मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य जारी है, और बचाए गए मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) के एक अधिकारी ने बताया कि समंदर में जेटी के निर्माण के लिए स्टील और कंक्रीट ब्लॉक लाए गए थे, जिन्हें क्रेन की मदद से उठाकर लगाया जा रहा था। हादसे के कारण ये ब्लॉक मजदूरों के ऊपर गिर गए। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है।

Share
अगला लेख → घर से सामान लेने के लिए निकली 8 साल की बच्ची, सुबह स्कूल मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *