मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम , बीएसएफ ने एक घुसपैठिए को ढेर किया

पाकिस्तान से भारत में घुसपैठ की कोशिश नाकाम , बीएसएफ ने एक घुसपैठिए को ढेर किया

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर मंगलवार देर रात एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने मार गिराया। घटना रात करीब 12:30 बजे की है, जब केसरीसिंहपुर इलाके के पास एक पाकिस्तानी युवक भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था। पिलर के पास से आते हुए जब BSF के जवानों ने उसे रोका और चेतावनी दी, तो उसने बात नहीं मानी। इसके बाद BSF ने कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया। मौके से उसके पास पाकिस्तानी मुद्रा, सिगरेट का पैकेट और कुछ अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस और सेना इस घुसपैठिये के बारे में और जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

जम्मू-कश्मीर में एनकाउंटर

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में हुए एनकाउंटर के बाद कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। हिजबुल मुजाहिद्दीन आतंकी संगठन ने कॉर्पोरेट कंपनियों की तर्ज पर काम करना शुरू कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान मारे गए आतंकियों के पास से उनके पहचान पत्र बरामद हुए, जो हिजबुल द्वारा बनाए गए थे। पहली बार इस तरह के पहचान पत्र सामने आए हैं।

इस मुठभेड़ में हिजबुल के पांच आतंकियों को ढेर किया गया था। सुरक्षा बलों ने उनके पास से पांच AK-47 राइफल बरामद कीं। मारे गए आतंकी जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल थे और क्षेत्र में आतंकवाद फैलाने के लिए जिम्मेदार माने जा रहे थे।

कुलगाम में पांच आतंकी मारे गए

कुलगाम में हुए एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने पांच आतंकियों को मार गिराया। इस दौरान दो जवान घायल हो गए। खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था। जवाबी कार्रवाई में आतंकियों को मार गिराया गया। घटना के बाद एक अधिकारी ने बताया कि पांच आतंकियों के शव बाग में पड़े हुए मिले हैं, लेकिन उन्हें कब्जे में लेने की प्रक्रिया जारी है।

Share
अगला लेख → रोहित निगम से रिश्ते पर निकिता सिंघानिया का बयान, अतुल के आर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *