मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

UP : महाकुंभ में क्रिसमस का रंग छाया, सेंटाक्लॉज ने बच्चों को दिया तोहफा

UP : महाकुंभ में क्रिसमस का रंग छाया, सेंटाक्लॉज ने बच्चों को दिया तोहफा

दुनिया भर में क्रिसमस का त्यौहार खुशी और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सेंटाक्लॉज ने बच्चों को तोहफे भी दिए, लेकिन प्रयागराज में जहां महाकुंभ की धूम मची हुई थी, वहीं क्रिसमस के दिन बच्चों को डस्टबिन और जूट के थैले वितरित किए गए। यह आयोजन खास था, क्योंकि इसके पीछे एक महत्वपूर्ण संदेश छिपा था।

क्रिसमस पर जहां आमतौर पर चॉकलेट और गिफ्ट्स दिए जाते हैं, वहीं प्रयागराज में इस बार बच्चों को डस्टबिन और जूट के बैग दिए गए। यह नगर निगम द्वारा शुरू किए गए “स्वच्छता महाकुंभ अभियान” का हिस्सा था। इस मौके पर कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया, जिसमें शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संदेश दिया गया। बच्चों ने भी इस नाटक में हिस्सा लिया और उनके डांस की प्रस्तुति ने सभी का दिल छू लिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम ने बच्चों और नागरिकों को डस्टबिन, जूट और कपड़े के बैग वितरित कर उन्हें स्वच्छता अपनाने और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की अपील की। इस अवसर पर महापौर गणेश केसरवानी ने लोगों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया और शहर को साफ रखने के लिए नगर निगम के प्रयासों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह सात दिवसीय महाभियान शहर के प्रत्येक नागरिक को जोड़ने के लिए शुरू किया गया है।

महापौर केसरवानी ने सुभाष चौराहे से “स्वच्छता महाकुंभ” एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की। यह अभियान महाकुंभ 2025 की भव्यता और स्वच्छता को बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा है।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → योगी सरकार ने अफसरों को दिया बड़ा तोहफा, एक साथ 95 आईएएस अधि…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *