मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

Lucknow: अवैध शराब की बड़ी खेप PGI थाना और आबकारी विभाग की कार्रवाई में हुई बरामद

Lucknow: अवैध शराब की बड़ी खेप PGI थाना और आबकारी विभाग की कार्रवाई में हुई बरामद

राजस्थान और हरियाणा से बिहार भेजी जा रही अवैध शराब से लदी डीसीएम वाहन (RJ32GB7593) को थाना पीजीआई पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ा। इस वाहन में कुल 937.44 लीटर अवैध शराब छिपाई गई थी, जिसे तस्करी के जरिए बिहार राज्य में भेजा जा रहा था।

25 दिसंबर 2024 को किसान पथ पर एक वाहन में आग लगने की सूचना पर थाना स्थानीय और फायर विभाग की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जांच के दौरान यह पता चला कि आग से प्रभावित वाहन में अवैध शराब लदी थी। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग और थाना पीजीआई की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

डीसीएम वाहन से 1416 पव्वे “ऑफिसर चॉइस ब्लू” ब्रांड के और 3792 पव्वे “मैक डावेल नंबर 1” ब्रांड के बरामद हुए, जिनकी कुल मात्रा 937.44 लीटर थी और पव्वों की संख्या 5208 थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तस्कर राजस्थान और हरियाणा से अवैध शराब लेकर बिहार भेजने की योजना बना रहे थे। वाहन चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन वाहन और शराब को जब्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।

थाना स्थानीय पर मुकदमा संख्या 841/2024 के तहत धारा 318(2)/318(4) बीएनएस और 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। वाहन के मालिक मौसम खान, पुत्र सुमेर खान, निवासी नांगल हीरा किशनगढ़ बांस, अलवर, कोटपुतली, जयपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच जारी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल लोग: प्रभारी निरीक्षक: रवि शंकर त्रिपाठी
उप निरीक्षक: रजित कुमार मिश्रा, प्रभात बालियान
फायर ब्रिगेड अधिकारी: लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, राहुल कुमार सिंह
पुलिसकर्मी: शिवम कुमार, विनय मौर्या, विजय शंकर यादव, अजीत पाल सिंह, प्रभात कुमार, अखिलेश कुमार यादव, जितेंद्र कुमार यादव

थाना पीजीआई और आबकारी विभाग की सतर्कता से एक बड़ी अवैध शराब की खेप पकड़ी गई है। यह कार्रवाई तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। फरार वाहन चालक और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।

Share
अगला लेख → Bigg Boss 18: करणवीर मेहरा ने घर में मचाया बवाल, अविनाश के ल…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *