मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

आनंद विहार स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, दिल्ली तक शुरू होगी नई यात्रा

आनंद विहार स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, दिल्ली तक शुरू होगी नई यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को साहिबाबाद से आनंद विहार स्टेशन तक नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर गाजियाबाद में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गाजियाबाद पुलिस ने इस कार्यक्रम की तैयारी के तहत आठ थाना क्षेत्रों को “ड्रोन मुक्त क्षेत्र” घोषित किया है। अधिकारियों ने बताया कि कोतवाली, मधुबन बापूधाम, नंदग्राम, लिंक रोड, साहिबाबाद, इंदिरापुरम, सिहानी गेट और कौशांबी थाना क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू

पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की है, जिससे तत्काल खतरों और उपद्रव की स्थितियों से निपटा जा सके। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं, और जल्द ही कार्यक्रम के दौरान यातायात के सुचारू संचालन के लिए मार्ग परिवर्तन की योजना भी जारी की जाएगी।

हाई-स्पीड रैपिड ट्रेन ‘नमो भारत’ की खासियत

नमो भारत ट्रेन भारत की आधुनिक और तेज क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट प्रणाली का हिस्सा है। यह हाई-स्पीड ट्रेनें शहरी क्षेत्रों में यातायात जाम और प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से बनाई गई हैं। इनमें स्मार्ट टिकटिंग, आरामदायक सीटिंग और बेहतर सुरक्षा जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं, जो यात्रियों को एक नया और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करती हैं।

दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर का रूट

यह परियोजना 30,274 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जा रही है और इसका कुल गलियारा 82 किलोमीटर लंबा है, जो दिल्ली के सराय काले खां स्टेशन से मेरठ के मोदीपुरम तक फैला होगा। जहां मेल एक्सप्रेस ट्रेन को दिल्ली से मेरठ पहुंचने में डेढ़ घंटे लगते हैं, वहीं नमो भारत ट्रेन यह दूरी सिर्फ 55-60 मिनट में तय करेगी। इस प्रोजेक्ट के जून 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस परियोजना की आधारशिला 8 मार्च 2019 को रखी थी।

20 अक्टूबर 2023 को हुआ था पहले खंड का उद्घाटन

इस प्रोजेक्ट का पहला प्राथमिकता वाला खंड, जो 17 किलोमीटर लंबा है, 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच शुरू किया गया था। वर्तमान में नमो भारत ट्रेनें 42 किलोमीटर लंबे गलियारे पर साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदी नगर दक्षिण, मोदी नगर उत्तर और मेरठ दक्षिण सहित नौ स्टेशनों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

Share
अगला लेख → दिल्ली-NCR के कई हिस्सों में तेज बारिश और ओले गिरने से ठंड ब…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *