मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब में 4 साल में ₹1.89 लाख करोड़ का निवेश, 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावना सड़क निरीक्षण के दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, केजरीवाल ने मांगी गिरफ्तारी SIR पर विपक्ष को CM योगी का जवाब, बोले- भ्रम फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे LPU में बवाल के बाद FIR दर्ज, छात्रों ने रखीं कई मांगें; महिला SI नवजोत कौर को मिली जांच की जिम्मेदारी ‘सैफई से सीख लेते तो गोरखपुर न डूब रहा होता’, अखिलेश यादव का CM योगी पर हमला साबरमती से दौड़ी देश की पहली LNG ट्रेन, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला

राजस्थान में सर्दी के साथ बारिश और ओलों की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान में सर्दी के साथ बारिश और ओलों की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान के अधिकांश इलाके इस समय भीषण सर्दी की चपेट में हैं। यहां तक कि लोग सूरज की रोशनी को तरस रहे हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव, गर्म कपड़े और मोटी रजाइयों का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार से राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, 26 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना है। इसका असर 27 दिसंबर को अधिक देखने को मिलेगा, जहां कुछ स्थानों पर बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 दिसंबर को कोटा और भरतपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि शेष भाग में मौसम शुष्क रहेगा। 29 दिसंबर से मौसम में शुष्कता बढ़ेगी, और कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है।

आज इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने आज अजमेर, अलवर, बारा, भरतपुर बंदी, दौसा, चित्तौड़गढ़, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक और नागौर जिलों में घने कोहरे के कारण येलो अलर्ट जारी किया है।

मुख्य जिलों का तापमान
मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। इस दौरान कई स्थानों पर घना और अत्यधिक घना कोहरा छाया रहा, जबकि पश्चिमी राजस्थान में शीत दिवस की स्थिति रही। सबसे कम तापमान फतेहपुर में 3.8 डिग्री और संगरिया में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, चुरू में 5.0 डिग्री, गंगानगर में 6.5 डिग्री और पिलानी में 5.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

Share
अगला लेख → RJD नेता ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का दिया …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *