मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

RJD नेता ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का दिया ऑफर ,भाई वीरेंद्र ने राजनीति में स्थायी मित्रता को नकारा

RJD नेता ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का दिया ऑफर ,भाई वीरेंद्र ने राजनीति में स्थायी मित्रता को नकारा

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी के एक विधायक ने नीतीश कुमार को महागठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने खगड़िया में कहा कि राजनीति में न तो कोई स्थायी दोस्त होता है और न ही स्थायी दुश्मन। यह संभावनाओं का खेल है और यह खेल चलता रहेगा। आगे क्या होगा, यह देखना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी पार्टी जेडीयू को बीजेपी से अलग कर महागठबंधन में शामिल करते हैं, तो इस बारे में गंभीरता से विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि राजनीतिक हालात कब बदल जाएं, यह किसी को नहीं पता।

इससे पहले, तेजस्वी यादव ने बयान दिया था कि एनडीए में कुछ लोगों ने पार्टी को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री कार्यालय का नियंत्रण पूरी तरह से बीजेपी के पास है और कुछ जेडीयू के नेता दिल्ली में बैठकर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं। वहीं, बिहार में बीजेपी ने पहले ही यह स्पष्ट कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, जबकि महागठबंधन की अगुवाई आरजेडी करेगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में यह कहा जाता है कि वह राजनीतिक रूप से कभी भी अपना रुख बदल सकते हैं, क्योंकि उन्होंने पहले भी बीजेपी और आरजेडी दोनों के साथ मिलकर सरकार बनाई है। कहा जाता है कि उनके रिश्ते बीजेपी और आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अच्छे हैं।

इसके अलावा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न दिए जाने की मांग की। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब तक नीतीश कुमार सत्ता में नहीं आए थे, बिहार की सड़कों, स्कूलों और इमारतों की स्थिति बहुत खराब थी, लेकिन उन्होंने राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

Share
अगला लेख → AAP में शामिल हुए रोहित दलाल और 80 बॉडी बिल्डर, केजरीवाल ने…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *