मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कोंस्टस से भिड़ने का कोहली को पड़ा भारी, ICC ने लगाया भारी जुर्माना

कोंस्टस से भिड़ने का कोहली को पड़ा भारी, ICC ने लगाया भारी जुर्माना

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली और सैम कोंस्टस के बीच एक विवादित घटना देखने को मिली। पहले सेशन के दौरान, कोहली ने कोंस्टस से टकरा दिया, जिसके बाद मैदान पर हल्की नोकझोंक शुरू हो गई। इस पर अंपायर को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके परिणामस्वरूप, ICC ने कोहली पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया और उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया।

विराट कोहली ने ICC के आर्टिकल 2.12 का उल्लंघन किया, जिसमें कहा गया है कि कोई भी खिलाड़ी जानबूझकर विपक्षी खिलाड़ी के साथ शारीरिक संपर्क नहीं कर सकता। अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर दूसरे खिलाड़ी या अंपायर को धक्का मारता है, तो उसे सजा का सामना करना पड़ता है।

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 10वें ओवर में, जब जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे, कोंस्टस ने गेंद को डिफेंड किया। इसके बाद कोहली बॉल उठाकर कोंस्टस की तरफ बढ़े और उन्हें कंधे से टक्कर मार दी। हालांकि, 19 वर्षीय कोंस्टस ने भी प्रतिक्रिया दी और वापस टकराव किया। इस घटना के बाद माहौल गरम हो गया, और अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा। उस्मान ख्वाजा भी कोंस्टस को शांत करने की कोशिश करते हुए नजर आए। मैदान पर मौजूद 90,000 दर्शक इस घटनाक्रम को देखकर चिल्ला पड़े।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने कोहली की इस हरकत पर नाराजगी जताई और कहा कि मैच रेफरी को इस पर ध्यान रखना चाहिए। अंततः मैच रेफरी ने इस घटना का संज्ञान लिया और कोहली पर जुर्माना लगाने के साथ एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया। भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी कहा कि कोहली को ऐसी स्थिति पैदा करने की जरूरत नहीं थी।

Share
अगला लेख → आपके PF से सरकार कैसे करती है कमाई ? इन कंपनियों में लगा है …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *