मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, आज से तीन दिन बारिश और ओले से बढ़ेगी परेशानी

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी, आज से तीन दिन बारिश और ओले से बढ़ेगी परेशानी

राजस्थान के अधिकांश क्षेत्रों में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड और बढ़ गई। जयपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई जिलों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है, और अब बारिश के बाद ठंड का असर और गहराने की संभावना है।

बीते 24 घंटों का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में सीकर, अजमेर, झुंझुनू, नागौर, चुरू और हनुमानगढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। कई स्थानों पर बादलों की गरज के साथ बारिश दर्ज की गई। साथ ही, कई इलाकों में घने से अति घने कोहरे का असर देखा गया। न्यूनतम तापमान चुरू में 5.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो इस सर्दी का सबसे कम तापमान रहा।

ओलावृष्टि की संभावना

मौसम केंद्र जयपुर ने पश्चिमी विक्षोभ के चलते आगामी दिनों में 17 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, झुंझुनूं, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, नागौर, पाली, राजसमंद और चूरू शामिल हैं। इन इलाकों में बादलों की गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की संभावना जताई गई है। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।

तीन दिनों तक रहेगा प्रभाव

मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, यह पश्चिमी विक्षोभ तीन दिनों तक सक्रिय रहेगा। शुक्रवार से रविवार तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान तापमान में और गिरावट होगी। साथ ही, मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि नए साल के पहले सप्ताह तक प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

Share
अगला लेख → योगी सरकार में कानून व्यवस्था में कितना सुधार हुआ ? यूपी कैस…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *