मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

नोएडा में नए साल के जश्न के दौरान लूटपाट करने वाले 4 लुटेरों को पुलिस ने किया ढेर

नोएडा में नए साल के जश्न के दौरान लूटपाट करने वाले 4 लुटेरों को पुलिस ने किया ढेर

नोएडा के सेक्टर-30 में एक कारोबारी के घर में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में बदमाश घायल हो गए। इनके पास से पुलिस ने 2 लाख 5 हजार रुपये नकद, चार तमंचे, एक फूड डिलीवरी कंपनी का ई-रिक्शा, स्कूटी, बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। बदमाशों ने यह लूटपाट नए साल के जश्न के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से की थी। डीसीपी नोएडा ने इस मामले की जांच करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस ने बदमाशों की सूचना मिलने पर डीएलएफ तिराहे पर चेकिंग शुरू की। जैसे ही बदमाशों ने पुलिस को देखा, वे नाले की तरफ भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे चारों बदमाश घायल हो गए। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान अनस, एजाज, समीर और शाहनवाज के रूप में हुई है।

पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि नए साल की पार्टी के लिए उन्हें पैसों की जरूरत थी। इस वजह से उन्होंने एक बड़ी लूट की योजना बनाई। अनस ने अपनी टीम को इस योजना के बारे में बताया और बाद में रेकी करके सेक्टर-30 स्थित उद्योगपति अमरदीप के घर को निशाना बनाया। 23 दिसंबर को इन चारों ने एक फूड डिलीवरी कंपनी का ई-रिक्शा चोरी किया और उसी से कारोबारी के घर के पास पहुंचे। एजाज और सलीम ई-रिक्शे के बॉक्स में छिपे हुए थे। बदमाशों ने घर का ताला खोला और अंदर घुसकर परिवार को बंधक बना लिया।

जब बदमाश घर में घुसे, तो एक युवती जागी हुई मिली। शुरुआत में उसने इन बदमाशों को भाई का दोस्त समझा, लेकिन बाद में उसे गन प्वाइंट पर ले जाकर परिवार के अन्य सदस्यों को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने करीब 15 मिनट तक लूटपाट की और कारोबारी से उनकी कार की चाबी मांगी। वे कारोबारी को बंधक बनाकर कार में डालकर ले गए। जब कारोबारी की पत्नी और बेटी ने विरोध किया, तो बदमाश उन्हें भी साथ लेकर एक्सप्रेसवे के किनारे छोड़कर फरार हो गए। वारदात के दौरान कारोबारी के भाई ने अपने दोस्त को कॉल करके पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन इससे पहले वे फरार हो गए।

Share
अगला लेख → बहन के साथ छेड़छाड़ का भयंकर लिया बदला; प्राइवेट अंग काटा और…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *