मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

2025 की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर सस्ता, जनता को राहत

2025 की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर सस्ता, जनता को राहत

नए साल 2025 की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है। 1 जनवरी 2025 से एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दामों में 14.50 रुपये की कमी की है। इसके बाद, दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1818.50 रुपये से घटकर 1804 रुपये हो गई है।

एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता

तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं और नए दाम जारी करती हैं। इस बार नए साल पर कंपनियों ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए सिलेंडर की कीमतें कम करने का फैसला लिया है।

दिल्ली में अब 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर के लिए 1804 रुपये चुकाने होंगे, जबकि पहले यह 1818.50 रुपये का था। कोलकाता में यह कीमत 1927 रुपये से घटकर 1911 रुपये हो गई है। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 1771 रुपये से घटकर 1756 रुपये पर आ गई है। वहीं, चेन्नई में अब 1980.50 रुपये की बजाय 1966 रुपये देने होंगे।

अन्य शहरों में भी राहत

बिहार के पटना में 19 किलो एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 2095.5 रुपये होगी। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में यह कीमत 1925 रुपये होगी, जबकि नोएडा में इसे 1802.50 रुपये में रिफिल कराया जा सकेगा। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सिलेंडर की कीमत 2073 रुपये हो गई है। झारखंड की राजधानी रांची में यह कीमत अब 1962.50 रुपये होगी। इस तरह, नए साल पर एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती से उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली है।

Share
अगला लेख → जयपुर के अजमेरा प्लांट में गैस लीक, रिसाव का प्रभाव 200-300 …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *