मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

जयपुर के अजमेरा प्लांट में गैस लीक, रिसाव का प्रभाव 200-300 मीटर तक

जयपुर के अजमेरा प्लांट में गैस लीक, रिसाव का प्रभाव 200-300 मीटर तक

राजस्थान की राजधानी जयपुर के वीकेआई रोड नंबर-18 पर स्थित अजमेरा ऑक्सीजन गैस प्लांट में मंगलवार शाम एक गंभीर गैस रिसाव की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, प्लांट के 29 टन वाले ऑक्सीजन टैंकर का बल्ब टूटने के कारण 200-300 मीटर के क्षेत्र में ऑक्सीजन का रिसाव हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सिविल डिफेंस और एंबुलेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। अधिकारियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए गैस रिसाव को नियंत्रित किया और स्थिति पर काबू पाया। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। एहतियात के तौर पर प्लांट में ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर दी गई है।

इसी बीच, गुजरात के भरूच जिले के दहेज में स्थित एक रासायनिक संयंत्र में जहरीली गैस के रिसाव की एक अन्य दुखद घटना हुई। इस घटना में चार कर्मचारियों की मौत हो गई। कंपनी के अनुसार, प्रभावित कर्मचारियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

दहेज थाने के निरीक्षक बी. एम. पाटीदार ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब 10 बजे गुजरात फ्लोरोकेमिकल्स लिमिटेड के एक उत्पादन इकाई में हुई। एक पाइप से जहरीली गैस का रिसाव होने के कारण कर्मचारी बेहोश हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चारों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भरूच के राजेश कुमार मगनदिया (48), झारखंड के अधौरा की मुद्रिका यादव (29), और उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के सुचित प्रसाद (39) और महेश नंदलाल (25) के रूप में हुई है।

Share
अगला लेख → तिरुपति के स्टील प्लांट में जोरदार धमाका, गांववाले दहशत में,…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *