मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

UP सहित सात राज्यों में कोल्ड डे की चेतावनी, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना

UP सहित सात राज्यों में कोल्ड डे की चेतावनी, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना

नई दिल्ली: नए साल में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ी ठंड का सामना करना पड़ेगा। अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे अगले दो दिनों तक इन इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।

राजस्थान में भी सर्दी का प्रकोप बढ़ चुका है, जिससे सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, जयपुर में बुधवार सुबह 8:30 बजे तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर और चुरू में क्रमशः 7 और 6 डिग्री सेल्सियस तापमान था। जम्मू-कश्मीर में भीषण सर्दी जारी है और कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया है। इस ठंड के कारण डल झील की सतह जम गई है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह 8:30 बजे श्रीनगर में -1.5°C, गुलमर्ग में -2.4°C, पहलगाम में -6°C, बनिहाल में 0.4°C और कुपवाड़ा में 0.4°C तापमान दर्ज किया गया।

घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के विभिन्न हिस्सों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। इसके अलावा, हरियाणा-चंडीगढ़, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तीन जनवरी तक घने कोहरे की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 6 जनवरी तक घने कोहरे का खतरा जारी है।

दिल्ली में मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सर्दी का असर बढ़ गया है। दिल्ली-एनसीआर में 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शाम तक हवा की रफ्तार घटकर आठ किलोमीटर प्रति घंटे से कम हो सकती है। इसके साथ ही शाम और रात के समय हल्का कोहरा या धुंध छा सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में बदलाव हो सकता है। गुरुवार को पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग का कहना है कि 4 से 7 जनवरी तक राज्य के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, साथ ही 5 और 6 जनवरी को भारी बारिश की संभावना है। मनाली, कुफरी और डलहौजी जैसे पर्यटन स्थलों पर भी बारिश हो सकती है।

Share
अगला लेख → दिल्ली में नए साल पर पुलिस की कार्रवाई, मुंबई में जुर्माने क…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *