मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

नए साल 2025 में स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहते हैं? इन सुझावों को जरूर अपनाएं

नए साल 2025 में स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहते हैं? इन सुझावों को जरूर अपनाएं

नए साल 2025 की शुरुआत के साथ ही लोग अपने वित्तीय लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम शुरू कर चुके हैं। कुछ ने म्यूचुअल फंड में निवेश का मन बनाया है तो कुछ शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं। अगर आप भी इस साल शेयर बाजार में कदम रखने का विचार कर रहे हैं, तो कुछ बेहद अहम बातों को जानना और समझना आपके लिए जरूरी है। इन बातों पर ध्यान देकर आप अपने निवेश को सुरक्षित और लाभदायक बना सकते हैं।

शेयर बाजार की बुनियादी समझ बनाएं

शेयर बाजार में निवेश शुरू करने से पहले इसका गहराई से अध्ययन करना जरूरी है। इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं, शेयर बाजार पर आधारित सेमिनार में भाग ले सकते हैं या बाजार पर केंद्रित समाचार पत्र, पत्रिकाएं, न्यूज चैनल और ऑनलाइन पोर्टल्स का सहारा ले सकते हैं।

अंजान टिप्स से बचें

किसी भी अनजान या अधूरी जानकारी वाले व्यक्ति के सुझाव पर भरोसा करके शेयर न खरीदें। निवेश से पहले केवल विशेषज्ञों या प्रमाणित सलाहकारों की राय लेना ही समझदारी है।

पोर्टफोलियो में विविधता लाएं

सभी निवेश को एक ही जगह केंद्रित न करें। बेहतर होगा कि आप अपने पोर्टफोलियो में अलग-अलग कंपनियों के शेयर जोड़ें। इससे जोखिम कम होगा और आपके लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

प्रतिष्ठित कंपनियों में निवेश करें

शेयर खरीदने से पहले कंपनी की पूरी जानकारी प्राप्त करें। स्थापित और मजबूत प्रदर्शन वाली कंपनियों के शेयरों में निवेश करना अपेक्षाकृत सुरक्षित और लाभदायक होता है।

लालच से बचें

अपने मुनाफे का लक्ष्य पहले से तय कर लें। जैसे ही शेयर की कीमत आपके निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचे, शेयर बेचकर मुनाफा बुक करें। ज्यादा लाभ की चाहत में लालच करना आपको भारी नुकसान में डाल सकता है।

विशेषज्ञ सलाह लें

शेयर बाजार को पूरी तरह से समझ पाना मुश्किल हो सकता है। यदि आप किसी शेयर को चुनने, लक्ष्य निर्धारित करने या स्टॉप लॉस लगाने को लेकर असमंजस में हैं, तो किसी प्रोफेशनल सलाहकार से परामर्श करने में झिझकें नहीं। इन जरूरी बातों का पालन करके आप शेयर बाजार में सुरक्षित और समझदारी भरा निवेश कर सकते हैं।

Share This
अगला लेख → नए साल के पहले दिन सारा अली खान खास शख्स के साथ डिनर डेट पर …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Partly Cloudy
💧 89% 💨 5 km/h
Dehradun