मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव , प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को एक बार फिर गृह विभाग सौंपा गया

उत्तर प्रदेश में बड़ा बदलाव , प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को एक बार फिर गृह विभाग सौंपा गया

उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 46 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इस बदलाव में कई अधिकारियों को नए विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी माने जाने वाले प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को फिर से गृह विभाग का प्रभार दिया गया है।

प्रमुख फेरबदल:

  1. संजय प्रसाद: संजय प्रसाद को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव गृह, गोपन, वीजा-पासपोर्ट, और सतर्कता विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।
  2. दीपक कुमार: अभी तक गृह विभाग संभाल रहे दीपक कुमार को इन पदों से मुक्त करते हुए प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
  3. एल. वेंकटेश्वरलू: उन्हें समाज कल्याण और सैनिक कल्याण विभाग के साथ-साथ जनजाति विकास, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक और अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
  4. राजेश कुमार सिंह (प्रथम): बीएल मीणा को होमगार्ड विभाग से मुक्त करते हुए राजेश कुमार सिंह (प्रथम) को प्रमुख सचिव होमगार्ड बनाया गया है।
  5. आलोक कुमार (सेकंड): अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उन्हें हथकरघा, वस्त्र उद्योग, खादी और ग्रामोद्योग समेत अन्य विभागों के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
  6. वीणा कुमारी मीना: उन्हें आयुष विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
  7. नरेंद्र भूषण: पंचायती राज विभाग से हटाकर उन्हें प्रबुद्ध शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है।
  8. अनिल गर्ग: स्टेट नोडल ऑफिसर, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के प्रभार से मुक्त कर सिंचाई एवं जल संसाधन, भूमि विकास, और कारागार प्रशासन जैसे विभागों का कार्यभार दिया गया है।

यह प्रशासनिक फेरबदल राज्य में विभिन्न विभागों को अधिक प्रभावी बनाने और सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए किया गया है

Share
अगला लेख → दिल्ली में जहां पीएम मोदी की रैली , जानें सीट के सियासी समीक…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *