मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना की गाड़ी खाई में गिर गई, 4 जवान शहीद, 2 घायल

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सेना की गाड़ी खाई में गिर गई, 4 जवान शहीद, 2 घायल

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में चार जवान शहीद हो गए और दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को श्रीनगर रेफर किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा एसके पायीन के पास बांदीपोरा-श्रीनगर रोड पर हुआ, जब सेना का वाहन फिसलकर गहरी खाई में गिर गया।

हादसे में छह जवान गंभीर रूप से घायल हुए थे, जिन्हें तुरंत बांदीपोरा के जिला अस्पताल भेजा गया, जहां तीन जवानों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर हालत में घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर भेजा गया, लेकिन रास्ते में एक जवान की मौत हो गई। बाकी घायल जवानों को श्रीनगर इलाज के लिए भेजा गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोग भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे थे, लेकिन वाहन खाई में गिरने के कारण वे कोई मदद नहीं कर सके। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और रेस्क्यू ऑपरेशन में भी स्थानीय लोग सक्रिय रूप से शामिल हुए।

इसी तरह का एक और हादसा पिछले सप्ताह पुछ सेक्टर में हुआ था, जहां सेना का एक ट्रक 300 फीट गहरी खाई में गिर गया था। इस दुर्घटना में पांच जवानों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए थे। यह ट्रक 11 मराठा रेजिमेंट के जवानों से भरा हुआ था, जो एलओसी की ओर जा रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जो ट्रक हादसे का शिकार हुआ था, उसका वजन करीब ढाई टन था। यह ट्रक सेना के काफिले का हिस्सा था, जिसमें कुल छह गाड़ियां शामिल थीं। वाहन में 15-18 जवान सवार थे, जिनमें से पांच जवानों की मौत हो गई।

Share
अगला लेख → लखनऊ में पुलिस ने ‘पेन्टा हाउस कैफे’ पर अवैध हुक्का बार का छ…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *