मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

Gonda : शहर में पैदल भ्रमण के दौरान आईजी अमित पाठक, अतिक्रमणकर्ताओं में हड़कंप

Gonda : शहर में पैदल भ्रमण के दौरान आईजी अमित पाठक, अतिक्रमणकर्ताओं में हड़कंप

शनिवार को देवीपाटन रेंज के आईजी अमित पाठक ने गोण्डा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त पर निकलकर वहां की यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की पटरियों पर अवैध रूप से दुकानें और ठेले लगाकर अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया। आईजी ने शहर के गुरु नानक चौक, गुड्डू माल चौराहा और चौक बाजार क्षेत्र में दुकानदारों से संवाद किया और उन्हें अतिक्रमणमुक्त अभियान में सहयोग करने का अनुरोध किया।

आईजी ने नगर क्षेत्राधिकार अधिकारी आनंद राय को निर्देश दिया कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि शहर को जाम मुक्त और सड़क की पटरियों को अतिक्रमणमुक्त बनाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही, उन्होंने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने और भारी जुर्माना लगाने के आदेश दिए। आईजी ने यह भी कहा कि बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन पैदल गश्त की जाए ताकि अतिक्रमण और अव्यवस्था पर कड़ी नजर रखी जा सके।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के दान घोटाले की शिकायत, कोतवाली मे…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *