मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई

महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए परिवहन निगम 40 इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा

महाकुंभ 2025 के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए परिवहन निगम 40 इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा

योगी सरकार महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर परिवहन सेवा प्रदान करने के लिए इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू करने जा रही है। महाकुंभ से पहले प्रयागराज में 10 से 15 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन प्रारंभ कर दिया जाएगा, जबकि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के मुख्य स्नान पर्व तक 30 और बसें लखनऊ से प्रयागराज भेजी जाएंगी।

ये इलेक्ट्रिक बसें विभिन्न मार्गों पर श्रद्धालुओं को परिवहन सेवा उपलब्ध कराएंगी और उनके यात्रा अनुभव को सुविधाजनक बनाएंगी। इस समय, 13 जनवरी से 26 फरवरी तक प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, ऐसे में इन बसों का योगदान परिवहन व्यवस्था में अहम होगा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के जीएम (प्राविधिक) अजीत कुमार सिंह ने बताया कि महाकुंभ मेला शुरू होने से पहले 10 से 15 इलेक्ट्रिक बसें प्रयागराज में संचालन के लिए भेजी जाएंगी, जबकि मौनी अमावस्या से पहले लगभग 30 से 40 और बसें भेजी जाएंगी। इन बसों की आपूर्ति स्विच मोबिलिटी द्वारा की जा रही है, और इनकी लंबाई 12 मीटर है, जो एक चार्ज में 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा कर सकती हैं।

उन्होंने बताया कि नई इलेक्ट्रिक बसों को सीधे प्रयागराज क्षेत्र में भेजा जा रहा है, जबकि पहले इनका प्री डिलीवरी इंस्पेक्शन कानपुर में किया जाता था। महाकुंभ के मद्देनजर इन बसों का चेकिंग और रजिस्ट्रेशन प्रयागराज क्षेत्र में ही होगा। क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि बसों के संचालन के लिए शहर और बाहरी क्षेत्रों में रूट प्लान तैयार कर लिया गया है। चार्जिंग के लिए प्रयागराज में 4 प्रमुख जगहों पर व्यवस्था की गई है। मेला प्रशासन और पुलिस ने भी इन बसों के लिए रूट निर्धारित कर दिए हैं। पीक डेज़ में कुल 6 रूट्स पर बसों का संचालन होगा, जबकि सामान्य दिनों में 11 रूट्स पर बसें दौड़ेंगी।

दूसरे चरण में, परिवहन विभाग डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू करेगा। इस चरण में कुल 120 इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति की उम्मीद है, जिनमें 20 डबल डेकर बसें और 100 9 मीटर तथा 12 मीटर लंबी बसें शामिल होंगी। इन डबल डेकर बसों की आपूर्ति स्विच मोबिलिटी के अलावा पिनेकल मोबिलिटी प्रा. लि. द्वारा की जाएगी। महाकुंभ के दौरान इन बसों का संचालन यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऋषभ पंत का धमाल, पहले स्थान पर प…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *