मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा यूपी चुनाव 2027 में JDU की एंट्री तेज, वाराणसी से निशांत कुमार करेंगे सियासी लॉन्चिंग यमुना एक्सप्रेसवे बस अग्निकांड: FIR में बड़ा खुलासा, यात्रियों के मुताबिक बीड़ी पी रहे थे ड्राइवर-कंडक्टर गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान

पटना में खुदाई के दौरान मिला 500 साल पुराना शिव मंदिर , श्रद्धालुओं ने पूजा शुरू की

पटना में खुदाई के दौरान मिला 500 साल पुराना शिव मंदिर , श्रद्धालुओं ने पूजा शुरू की

पटना: बिहार की राजधानी पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मठ लक्ष्मणपुर इलाके में खुदाई के दौरान सैकड़ों साल पुराना शिव मंदिर मिलने का दावा किया गया है। यह घटना रविवार, 5 जनवरी की है, जब जमीन धंसने के बाद खुदाई की गई। खुदाई के दौरान प्राचीन शिव मंडप मंदिर सामने आया, जिसके बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में वहां पहुंचे और “हर हर महादेव” के जयकारे लगाने लगे।

मंदिर मिलने की खबर से स्थानीय लोगों में उत्साह है। आसपास के निवासियों ने बताया कि इस स्थान पर पहले एक मठ हुआ करता था, लेकिन पारिवारिक विवाद और लंबे समय तक ध्यान न दिए जाने के कारण यह जगह कूड़े-कचरे से भर गई थी। जमीन धंसने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने खुदाई शुरू की, जिसमें इस भव्य शिव मंदिर का मंडप सामने आया। खुदाई के बाद लोगों ने मंदिर में शिवलिंग की पूजा-अर्चना भी शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह जमीन करीब दो बीघा की है, जिस पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। न्यायालय के आदेश के बाद जब इस जमीन की सफाई और खुदाई की गई, तब इस मंदिर का अस्तित्व सामने आया। लोगों का यह भी कहना है कि इस मठ की पूरी खुदाई से और भी मूर्तियां या ऐतिहासिक धरोहरें मिल सकती हैं।

शिव मंदिर मिलने के बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। लोगों ने इसे भगवान शिव का आशीर्वाद माना और वहां पूजा-अर्चना शुरू कर दी। इस घटना ने स्थानीय लोगों में प्राचीन धरोहरों के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है। लोग अब इस जगह को संरक्षित करने और इसे धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की मांग कर रहे हैं। हर्ष और उत्साह से भरा यह स्थान अब श्रद्धालुओं और इतिहास प्रेमियों के आकर्षण का केंद्र बन गया है।

Share
अगला लेख → जस्टिन ट्रूडो कनाडा के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की तै…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *