मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

कोहरे और सर्दी के बीच राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जाने कब होगी बारिश

कोहरे और सर्दी के बीच राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, जाने कब होगी बारिश

राजस्थान में इन दिनों हाड़ कंपा देने वाली ठंड का प्रकोप जारी है। राज्य के कई हिस्से घने कोहरे और धुंध की चपेट में हैं, जिसके चलते लोग अपने घरों में दुबके रहने को मजबूर हो गए हैं। रविवार की सुबह भी राज्य के कुछ क्षेत्रों में घना से अति घना कोहरा छाया रहा। जयपुर मौसम केंद्र ने अगले चार से पांच दिनों के दौरान प्रदेश में मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में अगले तीन दिनों तक घने कोहरे की संभावना है। साथ ही, 10 से 12 जनवरी के बीच एक और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में गरज के साथ बारिश हो सकती है। बीकानेर संभाग में रविवार से हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है। विभाग ने यह भी बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

शनिवार को वनस्थली (टोंक) राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य का सबसे ऊंचा तापमान रहा। वहीं, माउंट आबू, जो राजस्थान का एकमात्र पर्वतीय पर्यटन स्थल है, वहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रविवार को कई स्थानों पर ठंड ने अपना असर दिखाया। अलवर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री, सिरोही में 7.9 डिग्री, पिलानी और जैसलमेर में 8.3 डिग्री और डबोक में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, धौलपुर, चूरू, गंगानगर और बीकानेर में तापमान 9.3 से 9.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। अन्य प्रमुख स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री से 13.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।राज्य में कड़ाके की ठंड और कोहरे का दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है।

Share
अगला लेख → भारत के इस राज्य में भूकंप से धरती कांपी, कितनी थी तीव्रता ?

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *