मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला मेरठ में नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर हमला, बोले- यूपी को फिर बांटने की कोशिश हो रही ‘2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’, दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश यादव पर तीखा हमला यूपी में 2027 से पहले पोस्टर वार तेज, अखिलेश यादव के खिलाफ लगे ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर 2027 से पहले बड़ा सवाल: उत्तर प्रदेश के लिए योगी मॉडल कितना जरूरी? कानून-व्यवस्था, रोजगार, महिला सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रिपोर्ट

बीजापुर में नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट से 9 जवान शहीद, कई की हालत गंभीर

बीजापुर में नक्सलियों का हमला, IED ब्लास्ट से 9 जवान शहीद, कई की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक बड़ा हमला किया है। कुटरू मार्ग पर आईईडी ब्लास्ट के जरिए सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाया गया। इस हमले में 9 जवान शहीद हो गए, जिनमें 8 DRG के जवान और एक ड्राइवर शामिल हैं। 6 से अधिक जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला उस वक्त हुआ जब दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर की संयुक्त ऑपरेशन टीम एक अभियान से लौट रही थी। दोपहर करीब 2:15 बजे, अंबेली गांव के पास नक्सलियों ने यह ब्लास्ट किया।

आईजी बस्तर का बयान

आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन को आईईडी ब्लास्ट के जरिए उड़ा दिया। तीन दिन से इन इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा था, जिसमें 5 नक्सलियों को मार गिराया गया था। ऑपरेशन से लौटते वक्त नक्सलियों ने घात लगाकर यह हमला किया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी लड़ाई और तेज होगी।

मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना को कायराना हरकत करार देते हुए शहीदों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई और सख्ती से की जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि नक्सली ऐसे हमले कर अपनी हताशा जाहिर कर रहे हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार डरने या झुकने वाली नहीं है और नक्सलवाद के खात्मे के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि यह नक्सलियों की कायराना हरकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और बहुत जल्द छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाया जाएगा।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष में सुरक्षाबलों को कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी।

Share
अगला लेख → मोरिंगा के जूस से डायबिटीज में शुगर कंट्रोल और इंसुलिन बढ़ान…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *