मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, सीएम योगी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप, सीएम योगी ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ठंड के मौसम को देखते हुए आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शीतलहर चल रही है और यह समय बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए विशेष सतर्कता का है। उन्होंने बताया कि सर्दी, खांसी और श्वांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है, ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह अलर्ट रहना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हर प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं बेहतर ढंग से मिलें। जांच प्रक्रियाओं से लेकर दवाओं की उपलब्धता तक, हर व्यवस्था सुचारु और प्रभावी होनी चाहिए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त स्टाफ और संसाधन मौजूद रहें।

महाकुंभ में तीर्थयात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि सभी सेक्टरों में चिकित्सा सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सेवाएं हर समय उपलब्ध रहें और किसी भी मौसमी बीमारी जैसे सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य गंभीर समस्याओं से पीड़ित लोगों को तुरंत उपचार मिले। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी सेक्टरों में नियमित रूप से भ्रमण करें और जरूरतमंदों की सहायता सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य तंत्र को इस चुनौतीपूर्ण समय में तत्पर रहने की हिदायत दी और कहा कि मरीजों की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उनका कहना था कि सर्दियों के इस मौसम में खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर स्वास्थ्य वाले लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम जरूरी हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Share
टैग: #News Update #up news
अगला लेख → लखनऊ में दरोगा-सिपाही पर हमला, जांच के दौरान आरोपियों ने वर्…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *