मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

UP में HMPV वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी, वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू

UP में HMPV वायरस को लेकर हाई अलर्ट जारी, वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू

उत्तर प्रदेश में ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस (HMPV) के तीन नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं।

बैठक के बाद वाराणसी एयरपोर्ट पर विशेष स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है, और जल्द ही अन्य एयरपोर्ट्स पर भी यात्रियों की जांच की व्यवस्था लागू की जाएगी। चूंकि वाराणसी से बेंगलुरु और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानें संचालित होती हैं, इसलिए लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यह कदम एहतियातन उठाया गया है। मुख्यमंत्री ने सरकारी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे बुजुर्गों, बच्चों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतें। सर्दी के मौसम में खांसी और सांस संबंधी बीमारियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों को पूरी तैयारी करने के लिए कहा गया है।

कर्नाटक और गुजरात में HMPV के मामलों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सतर्कता बढ़ाने के साथ अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य विभाग ने विशेष टीमें गठित कर दी हैं और विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार किया जा रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार वायरस को लेकर पूरी तरह सतर्क है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। प्रशासन हर संभव कदम उठा रहा है ताकि इस वायरस से उत्पन्न किसी भी चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।

ह्यूमन मेटान्यूमो वायरस को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

Share
अगला लेख → नेपाल-तिब्बत में भूकंप से मची भारी तबाही, 126 लोगों की मौत, …

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *