मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए

उत्तर प्रदेश में तबादलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया, और अब आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची एक के बाद एक जारी हो रही है। मंगलवार देर रात तक 31 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। पहले 12 अधिकारियों और फिर 5 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके बाद देर रात तक दो और तबादला सूची सामने आई, जिसमें 14 प्रमोटेड आईपीएस अधिकारियों को नई भूमिकाएं दी गईं।

इन तबादलों में, आईपीएस समीर सौरभ को एसपी सीबीसीआईडी प्रयागराज, मोहम्मद इरफान अंसारी को एसपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ, रश्मि रानी को एसपी अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ और लक्ष्मी निवास मिश्रा को एसपी भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है।

आईपीएस राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, विश्वजीत श्रीवास्तव को पुलिस उपायुक्त लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट, अमृता मिश्रा को एसपी मुख्यालय पुलिस महानिदेशक और मायाराम वर्मा को एसपी प्रशिक्षण विद्यालय सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. धर्मवीर सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, अजय कुमार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त और डॉ. अरविंद चतुर्वेदी को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता, अधिष्ठान लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा, दिनेश सिंह को मेडिकल उपचार के चलते पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय महानिदेशक लखनऊ से अटैच किया गया है। अरविंद कुमार मौर्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात निदेशालय और सुभाष चंद्र शाक्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाओं के पद पर नियुक्त किया गया है।इससे पहले भी 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिसमें कई जिलों के एसपी बदले गए थे। तबादला सूची में 5 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नाम भी शामिल थे।

Share
अगला लेख → आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 31 मार्च तक जमानत मिली

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *