मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
तरुण तेजपाल को बड़ा झटका! यौन उत्पीड़न केस में हाईकोर्ट ने ठहराया दोषी भगवंत सरकार कैबिनेट ने ‘पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अन-एडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) विधेयक-2026’ सहित कई जनहित के कार्यों को दी मंजूरी ‘क्या हमारी कीमत कीड़े-मकौड़ों से भी कम है?’ झारखंड के आंदोलनकारी छात्रों का फूटा गुस्सा किसी का कान फटा, किसी का कंधा खिसका’—एअर इंडिया फ्लाइट के यात्रियों ने सुनाई दहला देने वाली आपबीती हवा में हड़कंप! टर्बुलेंस में फंसी एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट, कई यात्री घायल पटना में बनेगा PM मोदी का मंदिर, बिहार किन्नर कल्याण बोर्ड की बैठक में बड़ा फैसला CM योगी का बड़ा लक्ष्य, इस बार 5 करोड़ घरों पर फहराएगा तिरंगा भगवा वेश में प्रदर्शन पड़ा भारी! राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज उमर खालिद की जमानत याचिका पर दिल्ली पुलिस को हाई कोर्ट का नोटिस SCO समिट के लिए पीएम मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान, क्या इस्लामाबाद जाएंगे प्रधानमंत्री?

ऋषभ पंत या केएल राहुल: गौतम गंभीर का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पसंदीदा खिलाड़ी कौन और क्यों ?

ऋषभ पंत या केएल राहुल: गौतम गंभीर का चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पसंदीदा खिलाड़ी कौन और क्यों ?

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम के लिए तैयारी का बेहतरीन मौका मानी जा रही है। यह सीरीज टीम इंडिया को अपनी रणनीतियों को परखने और सही प्लेइंग इलेवन तय करने का अवसर देगी। इस दौरान भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने सबसे बड़ी चुनौती विकेटकीपर बल्लेबाज का चयन होगा। प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलेगा, इस पर ऋषभ पंत और केएल राहुल के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि दोनों खिलाड़ी नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी में इंग्लैंड सीरीज अहम
टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी के मैच दुबई में खेलने हैं, ऐसे में वहां की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग इलेवन तय की जाएगी। टीम का अधिकांश स्क्वॉड लगभग तय है, लेकिन असली चुनौती अंतिम 11 खिलाड़ियों को लेकर है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में खिलाड़ियों के मौजूदा फॉर्म पर खास नजर रखी जाएगी। इस दौरान पंत और राहुल के प्रदर्शन पर भी टीम मैनेजमेंट की पैनी नजर रहेगी।

दुबई में पंत और राहुल का अनुभव
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रदर्शन की बात करें तो ऋषभ पंत का वनडे में अब तक कोई अनुभव नहीं है। वहीं, केएल राहुल ने इस मैदान पर एक वनडे मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 60 रन बनाए थे, लेकिन यह प्रदर्शन 6 साल पुराना है। ऐसे में सवाल उठता है कि मौजूदा फॉर्म कैसा है और कौन बेहतर साबित होगा।

फॉर्म और संयोजन पर टिकी नजरें
इंग्लैंड सीरीज के दौरान पंत और राहुल दोनों के प्रदर्शन से इस सवाल का जवाब मिल सकता है। यदि दोनों अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो संभावना है कि राहुल को नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए खिलाया जा सकता है। हालांकि, अगर दोनों में से किसी एक को ही बतौर विकेटकीपर चुनने की स्थिति आई, तो पंत को प्राथमिकता मिल सकती है। इसकी वजह यह है कि पंत टीम को मिडिल ऑर्डर में वैरिएशन प्रदान करते हैं, मैच विनर हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं।

आखिरी फैसला टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा, लेकिन इंग्लैंड सीरीज में उनका प्रदर्शन निश्चित रूप से चैंपियंस ट्रॉफी की प्लेइंग इलेवन का फैसला करेगा।

Share This
अगला लेख → HMP वायरस का बढ़ता प्रकोप, बच्चों समेत इन लोगों के लिए भी खत…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाज़ार
सेंसेक्स 78,499 -456 (-0.58%)
निफ्टी 24,571 -65 (-0.26%)
मौसम
22°C
Patchy rain nearby
💧 90% 💨 6 km/h
Dehradun