मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
काला जादू से घट रही हाइट! 165 से 158 सेंटीमीटर हुई लंबाई, युवक ने कलेक्टर से लगाई गुहार UP International Trade Show का आगाज, अमित शाह-योगी ने दिखाई यूपी के हुनर की ग्लोबल ताकत योगी सरकार का बड़ा ग्लोबल दांव, UPITS 2026 में 85 देशों के खरीदारों से जुड़ेंगे यूपी के उद्यमी पंजाब में ED रेड पर सियासी संग्राम, सिसोदिया बोले- छापेमारी में कुछ नहीं मिलने वाला SIR विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- ‘वोट चोरी’ के बाद पाप धोने के लिए लाया गया SIR अखिलेश यादव की PDA रथयात्रा का अनोखा स्वागत, बुलडोजर से बरसाए गए फूल पंजाब में पटवारियों की हड़ताल खत्म, 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती को CM मान ने दिए निर्देश लखनऊ में आज से 4,526 प्लॉट का रजिस्ट्रेशन, CM योगी करेंगे नैमिष नगर-वरुण विहार का शुभारंभ यूपी चुनाव से पहले BJP का युवाओं पर फोकस, कॉलेज-यूनिवर्सिटी में चलेगा ‘सार्थक युवा संवाद’ धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा ऐलान, ‘हिंदू राष्ट्र’ संकल्प को लेकर 11 अक्टूबर से निकालेंगे रथ यात्रा

महिंद्रा अब अपने व्यापार को विदेशों में विस्तार करेगी, जानिए कंपनी की रणनीति

महिंद्रा अब अपने व्यापार को विदेशों में विस्तार करेगी, जानिए कंपनी की रणनीति

घरेलू बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करने के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार की दिशा में कदम बढ़ा रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुंबई स्थित इस प्रमुख वाहन निर्माता ने अपनी वैश्विक रणनीति को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना बनाई है। इस रणनीति के तहत, कंपनी पहले अपने मौजूदा विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का अधिकतम उपयोग करेगी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहन और कृषि क्षेत्र के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) राजेश जेजुरिकर ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा कि विकासाधीन लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक और इलेक्ट्रिक वाहनों की नई सीरीज जैसे उत्पाद, कंपनी के लिए नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों के दरवाजे खोलेंगे।

कई देशों में मजबूत उपस्थिति

उन्होंने बताया कि महिंद्रा पहले से ही दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मोरक्को और चिली जैसे बाजारों में अपने स्थापित डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए मजबूत उपस्थिति दर्ज कर चुकी है। जेजुरिकर ने कहा, “हमने इन बाजारों में स्कॉर्पियो पिकअप जैसे वाहन बेचे हैं, और अब ये बाजार हमें एक्सयूवी700, स्कॉर्पियो एन और एक्सयूवी 3एक्सओ जैसे नए मॉडलों को पेश करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।”

कंपनी की योजनाएं

जेजुरिकर ने आगे बताया कि पहले चरण में कंपनी पिछले तीन-चार सालों में लॉन्च किए गए मॉडलों को मौजूदा विदेशी बाजारों में पेश करेगी। इसके बाद, दूसरे चरण में वैश्विक लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक को लॉन्च किया जाएगा, जो दाएं और बाएं दोनों ओर से ड्राइविंग वाले बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगा।

उन्होंने कहा, “इससे हमें नए बाजारों में प्रवेश करने का अवसर मिलेगा। उदाहरण के लिए, आसियान क्षेत्र, जो अभी हमारे लिए अछूता है, एक बड़ा संभावित बाजार है।” साल 2023 में महिंद्रा ने ‘ग्लोबल पिकअप’ अवधारणा पेश की थी, जिसका उत्पादन 2027 तक शुरू होने की उम्मीद है।

Share
अगला लेख → बच्चों की डेटा सुरक्षा के लिए DPDP नियमों में बदलाव करेगी सर…

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *