मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग न्यूज़
गोरखपुर-वाराणसी समेत 4 शहरों में भारत टैक्सी की शुरुआत, योगी सरकार ने शुरू किया नया मॉडल योगी सरकार ने बिजली विभाग को दिए सख्त निर्देश, त्योहारों में निर्बाध आपूर्ति का बनाया प्लान राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: तीन और आरोपियों की जमानत खारिज, टिन्नू यादव की याचिका पर आज सुनवाई राज्यसभा चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति, यूपी में बदलेंगे ज्यादातर चेहरे, जातीय समीकरण रहेगा कायम ‘पैसे मांगे तो जेल में सड़ना पड़ेगा’, शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते समय CM योगी की सख्त चेतावनी क्या दूसरे राज्यों में भी दिख रहा योगी मॉडल? बिहार के जमुई कांड से कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल योगी सरकार का जॉब कैलेंडर ऑन! 4 दिन में 5,297 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी CM योगी देंगे 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य से आयुष तक इन पदों पर मिलेगी नौकरी अमित शाह करेंगे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन, 25 सितंबर से शुरू होगा बड़ा आयोजन ‘बंदूक की राजनीति अब नहीं चलेगी’, मेरठ में सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला

मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव का निधन, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव का निधन, सैफई में होगा अंतिम संस्कार

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और अखिलेश यादव के चाचा, राजपाल सिंह यादव का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और गुरुग्राम के एक अस्पताल में उनका इलाज हो रहा था। गुरुवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद सैफई में किया जाएगा।

राजपाल सिंह यादव के निधन की खबर मिलते ही समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सैफई के लिए रवाना हो गए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और सैफई पहुंचने के लिए निकल पड़े। शिवपाल यादव पहले से ही सैफई में मौजूद हैं। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने इस दुखद सूचना को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा किया। उन्होंने लिखा, “अत्यंत दुख के साथ सूचित कर रहा हूं कि मेरे अनुज राजपाल सिंह का आज सुबह चार बजे गुरुग्राम के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद मेरे पैतृक गांव सैफई में किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति।”

राजपाल सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव के तीसरे नंबर के छोटे भाई थे। उनकी पत्नी प्रेमलता यादव, इटावा जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं और मुलायम परिवार की पहली महिला सदस्य थीं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा। वर्तमान में उनके पुत्र अंशुल यादव इटावा जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं। राजपाल सिंह यादव के निधन से समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है, और वे उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सैफई पहुंच रहे हैं।

Share
अगला लेख → लॉस एंजिलिस के जंगलों में लगी भीषण आग, 28 हजार घरों को खतरा

टिप्पणी करें

Your email address will not be published. Required fields are marked *